फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग ने लगाई फांसी
विज्ञापन

-- पुलिस बता रही है गृहक्लेश से जुड़ा मामला, परिवार से अलग किराए पर रहता था वृद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ग्रामसभा साहबनगर में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की। रायवाला पुलिस के मुताबिक साहबनगर निवासी बलबीर थापा 60 पुत्र करवीर थापा परिवार से अलग किराए के मकान में रहते थे। बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने गृह क्लेश के चलते मकान के पीछे खेत में एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बृहस्पतिवार की देर रात इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उपनिरीक्षक रायचंद पुरसोड़ा ने बताया कि बलवीर शराब पीने का आदी था। पत्नी की मृत्यु के बाद उसका परिवार से अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिसकी वजह से वह परिवार से अलग गांव में ही किराए के कमरे में रह रहा था। हाल ही में उसने नेपाल निवासी एक महिला से दूसरी शादी की थी, जिससे बुधवार की रात विवाद होने के बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें