फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जाने की बात कहकर निकला शिक्षक हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक जाने की बात कहकर निकला शिक्षक लापता
विज्ञापन

-- पुलिस को चीला में मिली शिक्षक की स्कूटी, मोबाइल और सुसाइड नोट
-- शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज, देवलधार में सहायक अध्यापक के पद पर है तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर क्षेत्र स्थित ऋषिलोक कॉलोनी निवासी एक शिक्षक बीते बृहस्पतिवार को बैंक जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को शिक्षक की स्कूटी बैराज-चीला रोड पर जंगल में मिली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राकेश की तलाश में जंगल और शक्तिनहर के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह चीला रोड पर जंगल के भीतर एक स्कूटी खड़ी होने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को स्कूटी की डिक्की खंगाली तो उसमें एक सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद हुआ। जिसके आधार पर स्कूटी मालिक की पहचान राकेश कुमार कश्यप (40) पुत्र राजकुमार कश्यप निवासी ऋषिलोक कॉलोनी, आशुतोषनगर, ऋषिकेेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

चीला चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने राकेश की पत्नी रितु से संपर्क किया तो पता चला कि राकेश बीते बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से बैंक जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि राकेश नरेंद्रनगर के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, देवलधार में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। बताया कि उनकी तलाश के लिए समीपवर्ती थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचित कर दिया है। स्थानीय लोगों से भी इस बाबत जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा मैं दुनिया ही छोड़ रहा हूं...
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस को मिले सुसाइड नोट में राकेश कुमार कश्यप ने पत्नी का मोबाइल नंबर लिखा है। उन्होंने यह भी लिखा कि यदि किसी व्यक्ति को स्कूटी मिलती है, तो मेरी पत्नी रितु के नंबर पर सूचित कर दें। पत्नी से कहना है कि मैं भाग नहीं रहा हूं, मैं दुनिया ही छोड़ रहा हूं। पुलिस के मुताबिक उनका परिवार परिवार सदमे है। परिवार से पूछताछ में सहयोग करने की अपील की गई है। बताया कि उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें