फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के कर्मचारियों का दो घंटे का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रेशनालाइजेशन लागू करने, भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, आउटसोर्सिंग से नियुक्ति सहित अन्य मांगों के लिए केंद्रीय गढ़वाल विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के एक गुट का धरना चौथे दिन जारी रहा। धरने पर दो घंटे तक बैठके कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विवि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विवि के प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट के समक्ष धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कई दौर के आंदोलन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि विवि में आउटसोर्सिंग से विभिन्न पदों पर भर्ती की गई हैं। इसमें अधिकारियों और कर्मचारी परिषद के चहेतों को भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नौ साल से रेशनालाइजेशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी और पूर्व महासचिव मनोज रतूड़ी, देवेंद्र फर्स्वाण, रवींद्र सिलवाल, ललित भट्ट और घनानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें