फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.......अब फलोटा गांव के लिए यादों में दिखेगा सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में आतंकी हमले में शहीद हुए फलोटा गांव का सूरज के लिए परिजन दूल्हन ढूंढने की तैयारी में थे। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को सूरज की पिता से बात हुई और उसने शादी के लिए हामी भर दी थी। मगर दो घंटे बाद ही सूरज की शहादत की खबर मिली जिससे परिजन सदमे में आए।
विज्ञापन

गढ़वाल ग्रुप के मेकेनाइज कोर में सेवारत फलोटा गांव का सूरज (25) चार बहनों शशि, दीपा, पूनम और सोनम का इकलौता भाई था। शशि, दीपा और पूनम का विवाह हो चुका है, जबकि सोनम अब स्नातक में है। राजकीय इंटर कालेज कनखुल से इंटर करने के बाद छह साल पहले सूरज सेना में भर्ती हो गया। बताया जा रहा है कि सूरज के परिजन उसके विवाह की तैयारी में थे। इसी संबंध में बृहस्पतिवार शाम छह बजे सूरज की फोन पर पिता नारायण सिंह से बात हुई। फोन पर सूरज ने शादी के लिए हामी भर दी तो परिवार खुश हो गया। बेटे की हामी की खुशी पलभर में ही मातम में तब्दील हो गई जब शाम आठ बजे सूरज के आतंकी हमले में मौत की सूचना मिली। शहीद सूरज के पिता नारायण सिंह और नाना भी सेेना से सेवानिवृत्त हैं। सूरज के शहीद होने की सूचना से सूरज की मां विमला देवी सहित बहनें सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें