गौचर। नगर के नैन नगर मोहल्ले में घर के बाहर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे को किसी जहरीले कीट के काटने से उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से नगर में शोक छाया रहा।
वार्ड 5 के नैन नगर निवासी रोशन लाल टम्टा का छह वर्षीय बेटा अखिलेश कुमार बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचा और दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान किसी जहरीले कीट ने उसे काट लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन बच्चे को सीएचसी कर्णप्रयाग ले गए, लेकिन पूरे शरीर में जहर फैल जाने के कारण बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएचसी कर्णप्रयाग के चिकित्सक डा. प्रकाश भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत शरीर में जहर फैलने से हुई है। हो सकता है बच्चे को खेेलते हुए छिपकली ने काट लिया, जिससे शरीर में जहर फैल गया। मासूम अखिलेश नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। घटना की सूचना पर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी वार्ड सभासद अनिल नेगी और अन्य लोग शुक्रवार को शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने घर पहुंचे। घटना की सूचना से नगर में शोक छाया रहा।