फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत - महंतों ने की श्रीमहंत गोल्डनपुरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला
हरिद्वार ।
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के श्रीमहंत गोल्डन पुरी महाराज के कार हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सनातन हिंदू वाहिनी एवं संत- महंतों ने मां गंगा को दुग्धाभिषेक कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सनातन हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने अपने साथियों के साथ दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान शिव की पूजा की और मां गंगा में दूध चढ़ाकर गोल्डन बाबा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। महंत साधना नंद महाराज ने गोल्डन पुरी बाबा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राहुल सक्सेना ने बताया कि श्रीमहंत गोल्डन पुरी महाराज जूना भैरो दत्त अखाड़ा हरिद्वार से जब बाबा योगेश्वर दत्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त पहलवान के कार्यक्रम से लौट रहे थे, तब गोहाना हरियाणा के पास बाबा की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें उन्हें गंभीर व गुम चोटें आई। बाबा को उपचार के लिए दिल्ली के संत परमानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत बलवंत सिंह, निर्मल अखाड़े के महंत गोपाल सिंह, मुखिया महंत जगजीत सिंह, स्वामी श्यामसुंदर सिंह, महंत श्यामप्रकाश, महंत दलजीत ने भी बाबा के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस अवसर पर सनातन सेवा मिशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजली माहेश्वरी, सचिव हिमांशु, वालिया, कमल प्रधान, दिनेश वालिया, प्रवीन श्रीवास्तव, नितिन वालिया, अरुण कुमार, अशोक शर्मा, स्वामी जगदीशानंद गिरि, हरीश शेरी, सुनील कुमार, अतुल शर्मा, स्वामी रविदेव शास्त्री ने गोल्डनपुरी बाबा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर एवं मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें