फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दस दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेला ध्वज फहराकर और कबूतर उड़ाकर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा करने गए, जहां मंदिर के महंत आशुतोष पुरी और आनंद नौटियाल आदि ने पूजा संपन्न कराई। श्रीनगर के गोला पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री डेशबोर्ड तैयार किया गया है। यह जिला, तहसील व ब्लॉक से जुड़ा होगा। सचिवालय से लेकर ब्लॉक स्तर पर सारी समस्याएं स्वत: ही डेश बोर्ड में दिखाई देंगी। इससे शिकायतों के समाधान की स्थिति का भी पता चल सकेगा। सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व में 150 सेवाएं थी। अब इसमें 162 और सेवाएं जोड़ी गई हैं। अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही विवि में सीएम का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि गोला पार्क में 51 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। साथ ही कीर्तिनगर पुल के समीप प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम तोमर गेट बनाया जाएगा। साथ ही मोलाराम संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने स्वीकृत श्रीनगर-चौरास मोटर पुल के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने अभिनंदन सौंपते हुए मेला आयोजन को 25 लाख रुपये देने, मार्ग व ड्रेनेज सिस्टम के लिए 3 करोड़ रुपये व तिमंजिला पार्किंग निर्माण सहित अन्य मांगें उठाई। मौके पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, सभासद अनूप बहुगुणा आदि भी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 67 विद्यालयों के बच्चों की परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें