फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबेला टीका लगने से 5 छात्राओं की तबियत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/नौगांव (उत्तरकाशी)। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लाक और उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाक स्थित राजकीय इंटर कालेजों में बृहस्पतिवार को रूबैला का टीका लगने से दस छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ गई। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब डाक्टरों ने सभी छात्र-छात्राओं की हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर ब्लाक की कड़ाकोट पट्टी के अंतर्गत जीआईसी नागराजाधार में छात्राओं को बृहस्पतिवार को रूबैला के टीके लगाए गए। टीका लगाने के बाद कुछ छात्राओं को सिरदर्द होने लगा और चक्कर आने लगे। इससे घबराए स्कूल के प्रधानाचार्य विजय मोहन गैरोला ने तत्काल 108 को फोन कर बुलवाया। पांच छात्राओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर लाया गया। कालेज में मानसी, दीप्ति, सरस्वती, संजना व प्रियंका का इलाज चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर के प्रभारी डा. डीएन उनियाल ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र का स्कूल होने से ऐतिहातन बच्चों को अस्पताल भेजा गया। कई बार खाली पेट, इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने या अन्य कारणों से टीका लगने के बाद थोड़ा दिक्कत हो जाती है। उनकी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से बात हुई है। चिकित्सकों ने बच्चों की हालत सामान्य बताई है।
उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बरनिगाड़ में बच्चों को रूबैला का टीका लगाया गया जिससे कक्षा सात की छात्रा पूजा, निकिता, रीतू, कक्षा छह की नेहा और हरिमोहन की हालत बिगड़ गई। बीमार छात्रों को टीका लगने के कुछ ही समय बाद सिर दर्द तथा चक्कर आने शुरू हो गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें 108 सेवा की मदद से सीएचसी नौगांव में भर्ती करवाया गया। बीमार बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचे अध्यापक नीरज गंगवार ने बताया कि टीका लगने के कुछ समय बाद बच्चों को परेशानी होने लगी थी। अब बच्चे स्वस्थ हैं। सीएचसी के चिकित्सक रफी का कहना है कि कई बार बच्चे टीका लगने के डर से घबरा जाते हैं, जिससे इस प्रकार की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें