फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिसंबर माह में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क लिए जाने के निर्देश पर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में हंगामा किया। प्रशासनिक भवन के बाहर नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राएं इस शुल्क को जमा कर चुकी हैं, लेकिन अब महाविद्यालय प्रबंधन छात्र-छात्राओं से अब ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने को कह रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, सहसचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष ऋषम रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में एकत्र होकर महाविद्यालय प्रशासन और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन ने विवि से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए बीए, बीकॉम और बीएससी के प्रथम सेमेस्टर के लिए 850, तृतीय तथा पांचवें सेमेस्टर के लिए 700 और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के नए नामांकन के लिए 950 और प्रथम और तृृतीय के पूर्व नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए 800 रुपये ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करनेे की बात कही है। जबकि प्रबंधन ने इस शुल्क को प्रवेश के दौरान पहले की जमा करा दिया था। ऐसे में अब ऑनलाइन शुल्क जमा करने में जहां छात्र-छात्राओं को साइबर कैफे के चक्कर काटने पड़ेंगे, वहीं 50 से 60 रुपये अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित रावत ने कहा कि 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फीस जमा करने से समय भी नष्ट होगा। 6 नवंबर से सेशनल परीक्षाएं भी होनी हैं। करीब एक घंटे बाद प्रभारी प्राचार्य डा. जीसी बेंजवाल की ओर से पूर्व में जमा किए गए शुल्क को वापस करने के आश्वासन पर छात्र-छात्राएं माने। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल कुमार, मयंक डिमरी, कमलेश नेगी, राहुल नेेगी, पंकज नेगी और सचिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें