फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुजौं-मैकोट सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कुजौं-मैकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने सैंजीलगा मैकोट से कुजौं मैकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कुजौं-मैकोट के प्रधान हरीश लाल, यशपाल सिंह, बलवंत सिंह, उदय सिंह, बदरी सिंह, संतोष और नंदलाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर दस किलोमीटर तक डामरीकरण कार्य होना था। ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है, जबकि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हुए एक वर्ष हो गया है। कहा गया यदि डामरीकरण कार्य पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गढ़वाल सांसद को सौंपा ज्ञापन
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग क्षेत्र के सीरी, सलियाना, नैल, खांकरा और सीरपा गांव के ग्रामीणों ने सांसद गढ़वाल भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंटकर पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन बगोली-सीरी-सलियाना और नैल-खांकरा मोटर मार्गों के जांच की मांग की। सीरी के प्रधान राकेश सिंह, सयन सिंह, मनवीर सिंह, भरत सिंह, महिपाल सिंह, भजन लाल, संजय सिंह, शिशुपाल सिंह, भगत सिंह, प्रदीप और गजपाल सिंह ने ज्ञापन में कहा कि बगोली-सीरी सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2015 के फरवरी माह में शुरू हुआ था। इसका काम वर्ष 2016 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। जितना काम हुआ वह भी मानकों के अनुसार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें