फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटा मैक्स वाहन, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कुजौं-मैकोट क्षेत्र से शिक्षकों और स्थानीय लोगों को लेकर गोपेश्वर की ओर से आ रही मैक्स देवर-खडोरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक शिक्षिका और शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून भेज दिया गया है। वाहन में कुल दस लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुजौं-मैकोट क्षेत्र से दोपहर करीब साढे़ बारह बजे मैक्स गोपेश्वर आ रही थी। वाहन में दो शिक्षक और आठ ग्रामीण सवार थे। देवर-खडोरा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए, इनमें शिक्षिका कांति पाल निवासी नेग्वाड़ (गोपेश्वर) और शिक्षक विनय हटवाल निवासी सुभाषनगर (गोपेश्वर) को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना गोपेश्वर को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। चमोली से 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शिक्षकों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से देहरादून भेज दिया गया है। अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक महेंद्र भट्ट ने दिखाई तत्परता
गोपेश्वर। दुर्घटना के दौरान ही एक हेलीकॉप्टर के गोपेश्वर पहुंचने से घायलों को तुरंत ही देहरादून रेफर कर दिया गया। दरअसल, एक नवंबर को गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन के लिए गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक मंगलवार शाम करीब तीन बजे हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे। जब बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट और भाजयुमो अध्यक्ष नवल भट्ट को तत्काल गंभीर रूप से घायल शिक्षिका कांति पाल और शिक्षक विनय हटवाल को स्पोर्ट्स स्टेडियम भेजने के लिए कहा। इसके बाद वे स्वयं घायलों के साथ हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए, जिससे घायलों को त्वरित उपचार मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें