फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न में अनियमितता पर दो सस्ते गल्ले की दुकानों का अनुबंध किया निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों में गंभीर अनियमितता पर जिला पूर्ति अधिकारी आईडी नौटियाल ने औचक निरीक्षण किया तो खाद्यान्न में अनियमितताएं मिली। इस पर घाट और पोखरी ब्लॉक में दो सस्ते गल्ले की दुकानों का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों और गोदामों में गंभीर अनियमितता पर डीएम आशीष जोशी ने जिला पूर्ति विभाग को औचक निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी आईडी नौटियाल ने घाट ब्लॉक के धुर्मा गांव और पोखरी के देवर गांव स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का निरीक्षण किया। यहां खाद्यान्न व चीनी के वितरण में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद मौके पर ही दुकानों का अनुबंध तत्काल निरस्त कर दिया गया। साथ ही देवर गांव के गल्ला विक्रेता भवान सिंह पर पांच हजार और धुर्मा गांव के गल्ला विक्रेता सुरेंद्र सिंह पर दो हजार रुपये का आर्थिक दंड भी वसूला गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सस्ते गल्ले की दुकानों में औचक निरीक्षण आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें