फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी सीटीसी में प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर स्थानांतरित होने के बाद एसएसबी सीटीसी (सशत्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) से उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) और आरक्षियों का प्रथम बैच मंगलवार (31 अक्तूबर) को पास आउट होगा। हालांकि सीटीसी में उप निरीक्षक का यह 17 वां और आरक्षियों का 10 वां बैच होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दीक्षांत परेड के पश्चात 112 उप निरीक्षक व आरक्षी देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात हो जाएंगे। एसएसबी मुख्यालय की महानिरीक्षक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) रेणुका मिश्र पीओपी (पासिंग आउट परेड) की सलामी लेंगी। 15 मई 2017 से पूर्व श्रीनगर में एसएसबी अकादमी का संचालन होता था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश से अकादमी भोपाल शिफ्ट हो गई। जबकि सलोनीबाड़ी (असम) में संचालित हो रहे सीटीसी को यहां शिफ्ट कर दिया गया। सीटीसी में प्रशिक्षु सबओर्डिनेट अफसरों (निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक) की ट्रेनिंग के साथ ही दक्षता संबंधी प्रशिक्षण संचालित होते हैं।
वर्तमान में सीटीसी में उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) के 17 वें और आरक्षियों के 10 वें बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है। मंगलवार को उक्त प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह होगा। दीक्षांत परेड में 25 प्रशिक्षु उप निरीक्षक और 87 आरक्षी भाग लेंगे। केंद्र के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि कार्यक्रम परेड ग्राउंड में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें