श्रीनगर। शहर के कान्वेंट स्कूल में रूबेला टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 15 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया। आशाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालांकि विरोध न होने पर पुलिस वापस लौट गई।
शनिवार को रूबेला टीकाकरण के लिए खिर्सू विकास खंड में 11500 टीकों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए खिर्सू विकासखंड को शहरी व ग्रामीण जोन में बांटा गया है। डा. आशीष गुसाईं ने बताया कि टीका 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाना है। अभियान स्कूलों, आंगनबाड़ी सहित घर-घर जा कर भी किया जाना है। वहीं रूबेला टीकाकरण के दौरान आशाओं के विरोध की संभावना को देखते स्कूल में पुलिस बल भी तैनात किया गया था, लेकिन आशाओं की ओर से विरोध न होने पर पुलिस बल लौट गए। स्कूल में रूबेला टीकाकरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ब्यूरो