फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता समारोह में हुई विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता समारोह के तहत सोमवार को पोस्टर, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की प्रभारी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि 21वी सदी में युवाओं के लिए राष्ट्रीय एकता का महत्व एवं चुनौतियां विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता का विषय मेरा सपना भ्रष्टाचार मुक्त भारत व पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय एकता रखा गया था। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंगलवार को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर पूर्व सांसद भवानपुर गुजरात राजेंद्र सिंह राणा व डीएम रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल राष्ट्रीय एकता पर छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. किरण डंगवाल, डा. भारती चौहान, डा. महेंद्र बाबू, डा. आलोक सागर गौतम डा. एसपी सती आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें