श्रीनगर। बैकुंठ चतर्दशी मेला इस बार नए रूप में दिखेगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए पालिका ने इस बार कुछ नए प्रयोग किए गए हैं। मेला 2 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित होगा।
बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए जीआईएंडटीआई मैदान सजना शुरू हो गया है। इस बार मेले में लगनी वाली दुकानें डोम के अंदर लगेेंगी। मैदान को मेट से कवर किया जाएगा, जिससे की मेला स्थल पर धूल न उड़े। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार डोम के अंदर दुकानें लगाई जा रही हैं। डोम के अंदर करीब 60 दुकानें लगाई जाएंगी। डोम के बाहर लगी दुकानों के आस-पास का क्षेत्र भी मेट से कवर किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। ब्यूरो