फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वरोजगार के गुर सीखा गए भारतीय नौ सेना के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। तीन दिनों तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में साइकिल रैली का आयोजन करने के बाद भारतीय नौ सेना का साइकिल दल रुद्रप्रयाग जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गया है। एक नवंबर को दल देहरादून पहुंच जाएगा। दल में शामिल नौ सेना के अधिकारियों और जवानों ने जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नौ सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया और आम ग्रामीणों को साहसिक खेलों को स्वरोजगार का साधन बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैरांगना, चोपता, गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और मोहनखाल में आम लोगों को दल का नेतृत्व कर रहे गुरुप्रताप सिंह, केपी सिंह, नवनीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण चार धाम यात्राकाल के साथ ही शीतकाल में पर्यटकों को साइकिल उपलब्ध कराकर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। रॉक क्लाइविंग का भी यहां अच्छा व्यवसाय हो सकता है। रैली के साथ चल रहे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा। केदारनाथ विधानसभा और रुद्रप्रयाग जिले को साइक्लिंग हब के रुप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें