फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नवंबर को केरल में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई की ओर से रविवार को नूतन पुरातन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी 11 नवंबर को केरल में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राजकीय विधि महाविद्यालय के प्रो. विपिन चंद्र चौबे ने छात्रों को संगठन और राष्ट्र निर्माण के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व परिषद के विभाग संगठन मंत्री अरुण चमोली ने कहा कि छात्र राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, परिषद के प्रदेश मंत्री सुधीर राणा, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, अनसूया प्रसाद भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, सतेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें