श्रीनगर। देश की एकता व अखंडता के लिए छात्र- छात्राओं के साथ ही श्रीनगर शहर के लोग दौड़ेंगे। सरदार पटेल के जन्म दिवस पर गढ़वाल विवि रन फार यूनिटी का आयोजन कर रहा है। आयोजन की जिम्मेदारी विवि के डीएसडब्ल्यू बोर्ड को दी गई है।
गढ़वाल विवि की प्रभारी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा का रविवार को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। रन फार यूनिटी विवि गेट से शुरू होगी। प्रो. डंगवाल ने बताया कि दौड़ में एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवी व छात्र-छात्राओं के साथ ही शहर के लोग भी भाग लेंगे। दौड़ में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के प्रथम तीन प्रतिभागी भी शामिल होंगे। वहीं गढ़वाल विवि के एनएसएस प्रभारी डा. आलोक सागर गौतम ने बताया कि रन फार यूनिटी के लिए 30 स्वयसेवियों का चयन किया गया है। ब्यूरो