फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी की पीहू व श्रीनगर की प्रियंका ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। यूथ बैडमिंटन क्लब श्रीनगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर में किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 के महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। पौड़ी की पीहू व श्रीनगर की प्रियंका ने अंडर-17 प्रतियोगिता के महिला वर्ग फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स विजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलता है। विशिष्ट अतिथि गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं विकास शोध संस्थान के वैज्ञानिक डा. एके साहनी ने कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। आयोजन समिति के हर्षित व सिद्धार्थ ने बताया कि पहले दिन अंडर-17 महिला (एकल) वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें पौड़ी की पीहू व श्रीनगर की प्रियंका ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। ओपन वर्ग के मुकाबले रविवार को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में सूरज मंमगाई, अजयपाल, आलोक, गायत्री, शगुन, ऋतेश आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें