फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस बार भी आधे अधूरे भवन में होगा सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में निर्माणाधीन विधानसभा का भवन आधा-अधूरा पड़ा है। निर्माणदायी संस्था निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 55 करोड़ बजट की डिमांड कर रही है, लेकिन एक साल से बजट न मिलने से भवन का काम अटक गया है। ऐसे में दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा सत्र आधे-अधूरे भवन में ही होने की आशंका बनी है।
प्रदेश केबिनेट ने सात दिसंबर से सात दिवसीय विधानसभा सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में करने का प्रस्ताव पारित किया है। इससे पूर्व यहां 17 नवंबर 2016 को दो दिवसीय सत्र का आयोजन भी किया गया था लेकिन तब विधानसभा का निर्माण अधूरा था। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर सत्र का आयोजन किया गया था। अब एक साल बाद भी निर्माण कार्य जस का तस है। विधानसभा का निर्माण कर रही वीकेजे कंस्ट्रक्शंस कंपनी के प्रबंधक नरेंद्र लखचौरा का कहना है कि भराड़ीसैंण में नंवबर 2016 के बाद कोई भी निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। हालांकि यहां विधायक, अफसर और सीएम आवास पूर्व में ही तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन मुुख्यत: विधान सभा भवन का केवल ढांचा बना है। इसमें फिनीशिंग होना बाकी है। इसके लिए शासन से करीब 55 करोड़ की डिमांड की गई, लेकिन एक साल से अभी तक पैसा नहीं मिला है। हालांकि करीब 27-28 करोड़ स्वीकृत होने की बात सामने आ रही है, लेकिन दिसंबर माह तक पूरा काम होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट में भी हो चुका है सत्र
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में कांग्रेस ने ग्रीष्मकालीन सत्र 9 जून 2014 में टेंट में किया था। इसके बाद 2 नवंबर 2015 से पॉलीटेक्निक में दूसरा और 17 नवंबर 2016 से भराड़ीसैंण में तीसरा सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें