फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेस के 5 और लोग हुए अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। घेस गांव में बकरी का मांस खाने से बीमार हुए करीब 20 लोगों में से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार को 5 और ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को घेस गांव से 4 किलोमीटर दूर दानीखाल में खड़ग सिंह की गोठ में एक बकरी मर गई थी। उसका मांस गांव के 20 से अधिक लोगों ने पकाकर खाया था। इससे आठ परिवारों के बीस से अधिक लोग बीमार हो गए थे, जबकि सात लोगों को उल्टी और चक्कर आने पर सीएचसी थराली में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को जब गांव पहुंची मेडिकल टीम ने अन्य बीमारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पांच अन्य लोगों की स्थिति खराब मिली। तब इन पांचों लोगों को देवाल पीएचसी में भर्ती कराया गया। डा. मनोज कुमार और डा. रजनीश ने बताया कि ग्रामीण योगेश, प्रताप सिंह, मोहन सिंह, उमा देवी और कस्तूरी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थराली में भर्ती रोगियों की हालात अब सामान्य है। स्वास्थ्य टीम में फार्मेसिस्ट अनिल मिश्रा और केएल नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें