फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला 43 की भूमि से भी भाजपा नेता कब्जा हटाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पार्षद सतेंद्र वर्मा ने प्राइमरी पाठशाला 44 भूपतवाला की भांति प्राइमरी पाठशाला कुंजगली खड़खड़ी से भाजपा नेता का कब्जा हटाने की मांग की है। भाजपा नेता ने विद्यालय परिसर को पार्किंग बना रखा है। जिससे छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान होता है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग व नगर निगम से दोनों विद्यालयों की सुरक्षा दीवार लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद ने नगर निगम बोर्ड की ओर से वर्ष 2014 में पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए बताया कि अवैध कब्जाधारियों से मिलीभगत से ही उन्होंने बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं की। विधायक ने तो पाठशाला के अंदर ही विधायक निधि से सड़क बनाकर निजी भवन स्वामियों के लिए रास्ता खोल दिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद नगर अभियंता दिनेश शर्मा व मानचित्रकार संपत्ति ने पैमाइश कर बताया था कि 36 हजार वर्ग मीटर जमीन है, जिस पर गोशाला का निर्माण भी अवैध रूप से हो रहा है। पूर्व में वहां नगरपालिका ने दो दुकानों का निर्माण भी करा रखा है, जिसका किराया आता है। इसके बावजूद अब कहा जा रहा है कि जमीन नगर निगम की नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कुछ लोग रामलीला के नाम पर विद्यालय परिसर पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय परिसर के अंदर रामलीला का चबूतरा बनाकर कब्जा किया जा रहा है। पार्षद ने अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे को भी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें