फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कू गांव पहुंची नौ सेना की साइकिल रैली, आम लोगों को साहसिक खेलों के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ के आईटीबीपी कैंपस से शुरू हुई नौ सेना की हिमालयन साइकिल रैली बृहस्पतिवार को मक्कू गांव पहुंची। रैली में शामिल नौ सेना के अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय लोगों को साहसिक खेलों के प्रति जागरूक किया। रैली में गोपेश्वर से केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी शामिल हुए। वे भी साइकिल से मक्कू गांव तक पहुंचे।
विज्ञापन

गोपेश्वर में सुबह साढ़े नौ बजे से रैली शुरू हुई। रैली का नेतृत्व नौ सेना के कमांडर गुरु प्रताप सिंह कर रहे हैं। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण रॉक क्लाइंबिंग, साइकिल रैस, रीवर राफ्टिंग व ट्रैकिंग जैसे साहसिक पर्यटन से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। साइकिल रैली का आयोजन मक्कू और भणज गांव से होकर किया जाएगा। रैली मक्कू गांव से होते हुए रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए एक नवंबर को देहरादून पहुंचेगी। रैली में पीएस परमार, केपी सिंह, अनूप शर्मा, नवनीत सिंह, राहुल मेहता, अनिल, एवी मालपा, संतोष साहू, जोगेंद्र, पी उपाध्याय, इमरान खान और रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें