फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में 27 को होने वाली रैली की तैयारियों में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना दिया। साथ ही 27 अक्तूबर को राजधानी देहरादून में प्रस्तावित रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी। सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिला मंत्री गीता शर्मा ने कहा कि संगठन में एकता है। जब तक कर्मचारियों की 22 सूत्री मांगों का समाधान सरकार नहीं करती तब तक कार्य बहिष्कार व धरना जारी रहेगा। जिला मंत्री सुधा त्रिपाठी ने कहा कि शासन की ओर से लिए गए निर्णय से सभी विभाग के कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि सभी कर्मचारियों ने गेट मीटिंग से लेकर हड़ताल में गर्जना रैली तक का निर्णय लिया है। रोशनी सती, रिचा गर्ग ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के 22 सूत्री मांग को लेकर होने वाली रैली में उनकी पूर्ण रूप से भागीदारी रहेगी। उन्होंने पदोन्नति का ग्रेड पे देने की भी बात कही है। इस दौरान मंजेश्वरी,अनुबाला नौटियाल, नीलम, गीतिका, रोशनी, कविता जावेडकर, आंचल, राखी, सुमनलता, कल्पना, भंडारी, हरजीत, सविता शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें