फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के छात्रों की समस्याओं का निराकरण न होने पर एनएसयूआई करेगा विवि मुख्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डीएवी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर देहरादून से विवि मुख्यालय पहुंचे एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ले अधिकारियों से वार्ता की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किए जाने पर विवि मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। छात्रों ने डीएवी कॉलेज में समस्या समाधान केंद्र खोलने की भी मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएसयूआई के छात्र नेता विकास नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कुलपति से वार्ता करने प्रशासनिक भवन पहुंचा। हालांकि, विवि मुख्यालय कुलपति, प्रतिकुलपति और कुलसचिव के मौजूद न रहने पर छात्रों ने संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती से वार्ता की। छात्रों ने उच्चाधिकारियों के मुख्यालय में मौजूद न रहने पर कड़ा आक्रोश भी व्यक्त किया। छात्र नेता विकास नेगी ने बताया कि डीएवी कॉलेज प्रशासन लापरवाही के चलते अधिकांश छात्र सीबीसीएस के तहत स्किल इनहैंसमेंट और आंतरिक परीक्षा नहीं दे पाए हैं। इस संबंध में विवि से पुन: परीक्षा कराने की मांग की गई है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे छात्रों का एक वर्ष खराब होने की संभावना है। छात्रों ने कहा कि स्नातक कक्षाओं के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इसके अलावा, छात्रों ने अन्य कई समस्याएं भी संयुक्त कुलसचिव डॉ. एके झा के समक्ष रखी। छात्रों ने आरोप लगाया कि देहरादून में गढ़वाल विवि के केंप कार्यालय में छात्रों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। छात्रों ने मांग की है कि डीएवी महाविद्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए समाधान केंद्र खोला जाए। संयुक्त कुलसचिव डा. एके मोहंती ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। वार्ता करने वालों में नित्यानंद कोठियाल, राहुल जग्गी, अमित ममगाईं, हिमांशु रावत, शुभम रावत, चेतन अग्रवाल, अंकुश, राहुल, अजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें