फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने दी गीता ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
विद्यार्थियों में गीता के प्रचार-प्रसार तथा श्रेष्ठ संस्कारों की भावनाओं के विकास के उद्देश्य से आध्यात्म चेतना संघ की ओर से श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्द्धा में कक्षा 6 से 8 के साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएमडीएवी पब्लिक स्कूल, चेतन ज्योति पब्लिक स्कूल, पार्थ सारथी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शिवडेल पब्लिक स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, एचवीआर पब्लिक स्कूल, म्युनिस्पिल इंटर कालेज, ज्वालापुर, उदयेश्वर पब्लिक स्कूल, ज्वालापुर, स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल, बहादराबाद तथा एंजिल्स एकेडमी स्कूल, बहादराबाद के विद्यार्थी शामिल रहे, जबकि डीपीएस के अतिरिक्त कुछ अन्य विद्यालयों ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता अनिवार्य कर दी है। अकेले डीपीएस से ही 1100 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। लिखित व वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों पर आधारित इस प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए संस्था भी अपने प्रतिनिधियों को भी प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: ग्यारह हजार, पांच हजार तथा तीन हजार रुपये के साथ ही 28 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच सौ रुपये नगद सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं को शील्ड तथा पदक भी दिए जाएंगे। यह सभी पुरस्कार आध्यात्म चेतना संघ की ओर से 24 दिसंबर को होने वाले वार्षिक कार्यक्रम ‘गीता महोत्सव’ के दौरान दिए जाएंगे। प्रतियोगिता आयोजित कराने में संस्था के संस्थापक आचार्य करुणेश मिश्र, अध्यक्ष एचके वाधवा, प्रतियोगिता प्रभारी डा. सुनील बत्रा, अशोक सरदार, जगदीश विरमानी, प्रमोद शर्मा, कमला जोशी, अर्चना वर्मा, मनीषा सूरी, संगीता गुप्ता, नेहा मलिक, अरुण कुमार पाठक, योगाचार्य विशाल शर्मा, भूपेंद्र गौड़, जितेंद्र मिश्रा, आभा जोशी, कामिनी सडाना, रेखा जैन, संगीता गुप्ता, एमसी काला, सौरभ सिखौला, कन्हैया सिखौला, शशिभूषण पांडेय, आदित्य वशिष्ठ आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें