फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका श्रीनगर की परिसीमन की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका में विस्तारीकरण के बाद 13 वार्ड हो रहे हैं। वर्तमान में पालिका 9 वार्ड में विभाजित है। चार ग्राम पंचायत (श्रीकोट गंगानाली, घसिया महादेव, उफल्डा और डांग) के शामिल होने के बाद पालिका की जनसंख्या 30 हजार पार हो रही है। मानकों के मुताबिक 4 वार्ड बढ़ रहे हैं।
शासन की ओर से पालिका श्रीनगर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर का रूप ले चुके श्रीकोट गंगानाली, डुंगरियों, तोल्यों, रेवड़ी, कांडई, घसिया महादेव, डांग, न्यू डांग शिव विहार, उफल्डा, शिवांचल कॉलोनी, आंचल डेरी व फतेहपुर रेती को पालिका में शामिल किया जा रहा है। विस्तारीकरण से श्रीनगर पालिका का क्षेत्र कीर्तिनगर पुल से स्वीत पुल तक हो जाएगा। इन क्षेत्रों की जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 10 हजार है। जबकि श्रीनगर पालिका की लगभग 20 हजार है। वर्तमान में पालिका 9 वार्ड में विभाजित है। जनसंख्या के मानकों के तहत 4 वार्ड की बढ़ोतरी की गुंजाइश है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर विस्तारित पालिका को 13 वार्ड विभाजन कर दिया है। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि परिसीमन का काम अंतिम दौर में है। परिसीमन के पश्चात नागरिकों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन के पश्चात पालिका श्रीनगर के वार्ड
श्रीकोट तल्ला (बदरीनाथ हाईवे से नीचे का हिस्सा), श्रीकोट मल्ला (बदरीनाथ हाईवे से ऊपर का भाग), रेवड़ी कांडई (तोल्यों, रेवड़ी, कांडई, घसिया महादेव), एजेंसी मोहल्ला, अपर बाजार, गणेश बाजार, भागीरथीपुरम, निरजंनी बाग, आम्रकुुंज (सुकल्डू, आम्रकुंज, आशिंक डांग), कमलेश्वर, भक्तियाना (अपर भक्तियाना, लोअर भक्तियाना, शक्ति विहार, शीतला माता मुहल्ला), डांग, उफल्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें