श्रीनगर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति का गठन किया है। समिति सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहेगी। समिति का जल्द ही राज्य स्तर पर विस्तारीकरण किया जाएगा।
रविवार को पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने कहा कि समिति का गठन मार्च में किया गया है। अभी तक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का अपना अलग संगठन नहीं था, जिससे उन्हें समस्याओं के निराकरण में काफी परेशानी होती है। डंडरियाल ने बताया कि पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति का सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान ही एक सूत्री उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समिति का राज्य स्तर पर विस्तारीकरण किया जाएगा। जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। रविवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्रीनगर कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि समिति सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में पीएसस शाह, रामेश्वर सिंह, रामकुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश कोटनाला, वीरेंद्र सिंह, मगन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रौतेला, रघुवीर सिंह, किशोरी लाल, मंसाराम नौडियाल, केशर सिंह चौहान, अमर चंद्र आर्य, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।