फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में घुसा बारुद, पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज में दीपावली के दूसरे दिन पटाखे जलाते समय बारूद आंखों में घुसने के करीब 15 केस आए, जिनमें से एक युवक की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है।
विज्ञापन

नेत्र विभाग के प्रभारी एचओडी/सहायक प्रो. डा. अच्युत नारायण पांडे ने बताया कि आंखों में बारूद चले जाने से कई बार रोशनी चली जाती है। बताया कि घाट क्षेत्र से आए युवक की आंखों की रोशनी पटाखों की वजह से चली गई। घटना के वक्त वह रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी ने पटाखा फोड़ दिया, जो उसकी आंख में घुस गया। वहीं एक 80 वर्षीय वृद्ध के अनार जलाते समय आंखों में बारूद घुस गया। वृद्ध की आंखों से बारूद साफ किया जा रहा है। वहीं तीन साल तक के बच्चे भी उपचार के लिए अस्पताल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें