फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम तक नहीं पहुंचा सरकार का स्व्च्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। नदियों की स्वच्छता के लिए देशभर में सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी के तट पर फैली गंदगी गंगा स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रही है। वहीं बदरीनाथ में गांधी घाट पर प्लास्टिक कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गांधी घाट, मुख्य बस अड्डा, माणा गांव, थाना परिसर के समीप, प्लास्टिक समेत अन्य कचरा फैला हुआ है, लेकिन शासन-प्रशासन का सफाई अभियान यहां नहीं चला। तीर्थयात्रियों का कहना है कि बदरीनाथ में सफाई बेहद जरूरी है। यहां साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। वर्ष 2014 में उद्योगपति अनिल अंबानी की पहल पर बदरीनाथ धाम में गंगा सफाई समिति भी बनाई गई थी। समिति के सदस्यों ने शुरुआत में अलकनंदा के दोनों छोर पर सफाई अभियान चलाया, लेकिन अब समिति का अभियान भी ठप पड़ गया है। धाम में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान भी नहीं हैं। इधर, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि यात्राकाल में समय-समय पर बदरीनाथ में सफाई अभियान चलाया जाता है। नवंबर माह में धाम में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें