फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीजीआईसी की छात्राओं को विद्यालय पहुंचने को नहीं नापनी होगी पैदल दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को अब विद्यालय तक जाने के लिए पैदल दूरी नहीं नापनी होगी। हंस फाउंडेशन ने विद्यालय प्रबंधन को बस मुहैया कर दी है।
विज्ञापन

जीजीआईसी गोपेश्वर मुख्य बाजार से एक किमी दूरी पर और हल्दापानी, सुभाषनगर, पपडियांणा मोहल्लों से करीब तीन से चार किमी की पैदल दूरी पर स्थित है। ऐसे में यहां की छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए तीन से चार किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही थी। इसे देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति ने हंस फाउंडेशन से बस सेवा शुरू करने की मांग की। छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला और भोले जी महाराज ने विद्यालय प्रबंधन को बस उपलब्ध करवाई। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत और व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि हंस फाउंडेशन सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विद्यालय को दी गई बस सेवा से छात्राओं को सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें