फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग से जाने के बाद हरिद्वार में रुका था आरोपी राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। दीपावली की रात रामकुंड में पूजा के दौरान प्रसाद के नाम पर जहर देकर पत्नी व बेटी की मौत का आरोपी राजेश फरार होने के बाद हरिद्वार में पतंजलि के समीप एक होटल में रुका था। होटल में ठहरने के लिए उसने अपना पता वही बताया, जो उसने देवप्रयाग में ठहरने के दौरान धर्मशाला में लिखाया था। हालांकि राजेश का अभी भी मोबाइल स्विच आफ चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन देवप्रयाग पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दीपावली की रात कमल कालोनी (नियर कृष्णा बैंक्वेट हॉल) रोहतक हरियाणा निवासी राजेश मल्हान अलकनंदा किनारे रामकुंड में पूजा-पाठ के दौरान अपनी पत्नी, बेटी व बेटे को प्रसाद के नाम पर जहर देकर फरार हो गया था। जहर पीने से पत्नी प्रमिला व बेटी रूबी की मौत हो गई थी। जबकि बेटा जतिन का इलाज एम्स में चल रहा है। एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि बृहस्पतिवार की रात 9 बजे देवप्रयाग से फरार होने के बाद राजेश करीब ढाई बजे बहादराबाद (हरिद्वार) पहुंचा और यहां एक होटल में रुका। होटल में भी उसने वही पता लिखाया जो उसने देवप्रयाग धर्मशाला में लिखाया था। होटल से भी वह शुक्रवार सुबह 6 बजे निकल गया था। एसएसपी जोशी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।

न जाने क्यों पापा ने ऐसा किया
श्रीनगर। एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद सामान्य स्थिति में आने पर राजेश के बेटे जतिन ने पुलिस को बताया कि न जाने क्यों पापा ने ऐसा किया। पापा ऐसे नहीं थे। जतिन ने बताया कि जब प्रसाद खाने के बाद मां, बहन व मेरी तबियत बिगड़ने लगी, तो पापा एंबुलेंस लेने की बात कह कर कार लेकर चले गए थे। वहीं देवप्रयाग पहुंचे राजेश के चचेरे भाई संदीप व कप्तान सिंह ने बताया कि राजेश के व्यवहार से कभी ऐसे नहीं लगा वह इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। जबकि कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं था। उसने ऐसा क्यों किया वही बता पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें