श्रीनगर। कांडा मेले के दूसरे दिन बड़ा कांडा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने 20 निशाण (देव प्रतीक) चढाए। पहले दिन 27 निशाण चढ़ाए गए थे।
शहर से 13 किमी दूर कांडा में आयोजित दो दिवसीय मंजूघोष मेले का समापन हो गया। मेले में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने 47 निशाण (देवप्रतीक) चढ़ाए। मेले के पहले दिल छोटा कांडा के दौरान 27 व शनिवार को बड़ा कांडा के दौरान 20 निशाण चढ़ाए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि शनिवार को सबसे पहले किंद्र के ग्रामीणों ने व सबसे अंत में भरपूर के ग्रामीणों ने निशाण चढ़ाया। मेले में आसपास क्षेत्र के ग्रामीण हजारों की संख्या में पहुंचे थे। सीओ धन सिंह तोमर व कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स पूरे मेले के दौरान मेला स्थल पर मौजूद रहे।