फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई ट्रेडिंग से फसल खरीदने पर मिलेगी मंडी शुल्क में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के अंतर्गत मंडी समिति में ई-ट्रेडिंग से किसानों से धान खरीद करने वाले व्यापारियों के लिए मंडी शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे किसानों के धान को खरीदने के लिए बढ़ावा मिल सकेगा साथ ही किसानों को उनकी फसल का अधिकतम लाभ मिल सकेगा।
शनिवार को मंडी परिसर में पत्रकार वार्ता में चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना इसी का महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से किसानों को उनकी फसल का अधिकतम मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से योजना को सफल बनाने के लिए मंडियों में किसानों के धान को ई-ट्रेडिंग के माध्यम से खरीदने एवं फसल का ऑनलाइन भुगतान करने पर व्यापारियों को मंडी की देय शुल्क में 10 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले की भांति फल-सब्जी मेला, दाल मेला कम दाम पर आम उपभोक्ताओं को कृषकों की उपज उपलब्ध कराने की मुहिम चलाई जाएगी। किसानों को नि:शुल्क क्रेट भी मंडी समिति उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें