फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने श्रमदान कर गांव में पहुंचाया पानी, फिर मनाई दीवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला प्रशासन से लेकर जल संस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी पेयजल योजना का सुधारीकरण नहीं होने पर राजबगठी गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब 500 मीटर पेयजल लाइन का सुधारीकरण कार्य कर गांव में पानी पहुंचाया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने दीपावली का त्योहार मनाया।
करीब डेढ़ सौ परिवारों के गांव राजबगठी के लिए सप्लाई हो रही पेयजल योजना बीते वर्ष जून माह में क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीण करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढो रहे थे। कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी पेयजल योजना के सुधारीकरण की मांग की लेकिन ग्रामीणों की सुनी नहीं गई। दीपावली पर्व पर जब मैदानी क्षेत्रों में नौकरी कर रहे युवा घर लौटे तो यह स्थिति देख श्रमदान कर पेयजल लाइन के सुधारीकरण का फैसला लिया। ग्राम प्रधान माहेश्वरी देवी व उपप्रधान महावीर रावत का कहना है कि 19 अक्तूबर को युवाओं ने एक दिन में ही करीब पांच सौ मीटर तक पेयजल योजना का सुधारीकरण कार्य कर गांव में पानी पहुंचा दिया। इसके बाद ही लोगों ने दीपावली मनाई। इस दौरान विजेंद्र रावत, महेंद्र पंवार, जितेंद्र, पंकज आर्य, हेमंत सिंह, आशुतोष और विपिन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जल निगम के ईई वीके जैन का कहना है कि ग्रामीणों का नई योजना के लिए प्रस्ताव आया हुआ है, शासन से स्वीकृति मिलते ही पेयजल योजना का सर्वे किया जाएगा। वर्तमान की पेयजल योजना ग्राम पंचायत के हैंडओवर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें