फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की घाटी के दीदार को उमड़े रिकार्ड सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। फूलों की घाटी में इस बार पर्यटकों के आने के पिछले सारे रिकार्ड टूट गए हैं, जबकि अभी भी घाटी के बंद होने में बारह दिनों का समय शेष है। इस वर्ष घाटी में अभी तक 13 हजार 149 देशी और विदेशी सैलानी घाटी का दीदार कर चुके हैं। सैलानियों के अच्छी आमद से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के साथ ही व्यवसायियों में उत्साह बना है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के जून माह में आपदा के बाद यहां मात्र 55 सैलानी ही पहुंचे थे, लेकिन आपदा से उबरने के बाद वर्ष 2014 में 4066 और 2015 में यह संख्या 6510 पहुंची और वर्ष 2016 में यहां पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या 10 हजार पार कर गई। वहीं इस वर्ष घाटी में आवाजाही बंद होने से पूर्व ही घाटी में पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आपदा के बाद यह पहली बार है कि अभी तक घाटी में 12 हजार 581 देशी और 568 विदेशी सैलानी पहुंच चुके हैं, जिनसे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 22 लाख 23 हजार 75 रुपये की आय प्राप्त हो चुकी है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि इस वर्ष फूलों की घाटी के दीदार के लिए बारह हजार से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं, जबकि अभी घाटी बंद होने में 12 दिनों का समय शेष है। इस वर्ष घाटी में पहुंचने वाले सैलानियों का आंकड़ा 15 हजार के पार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें