फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.केशव प्रसाद मोर्य ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग अनाथ आश्रमों और जरूरतमंद बच्चों की सेवा के लिए काम कर रही संस्थाओं में पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली मनाकर उन्हें पटाखे तथा अन्य उपहार भेंट किए। दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ठ आश्रम, अजरानंद अंध विद्यालय तथा चंडी घाट के पास स्थित झुग्गी बस्तियों में बड़ीं संख्या में बच्चों को मिठाई और उपहार बांटे गए।
विज्ञापन

दीपावली पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से संचालित विवेकानंद हास्टल और विद्यालय में उल्लास का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली पर हरिद्वार पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी। मौर्य छोटी दीपावली के दिन ही विवेकानंद कुंज पहुंच गए थे। बच्चों के साथ उन्होंने पूजा अर्चना की। उन्हें दीपावली की बधाई दी और उनका हालचाल भी जाना। सभी बच्चों को उपहार भेंट किए। केशव प्रसाद मौर्य ने जरूरतमंद बच्चों के उत्थान के लिए दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संचालक आशीष गौतम और संयोजक संजय चुतर्वेदी तथा उनकी टीम के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान देवबंद के विधायक बृजेश रावत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे। भाजपा नेता हितेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, मयंक शर्मा, संदीप गोयल, विनित जौली आदि ने भी दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पहुंचकर यहां पढने वाले कुष्ठ रोगियों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें