नि:शुल्क हृदय जांच शिविर लगा, 78 ने कराई जांच
बापूग्राम में सेंट जोजफ मानव कल्याण संस्था का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
सेंट जोजफ मानव कल्याण संस्था के तत्वावधान में रविवार को बापूग्राम स्थित ग्रामसभा ऋषिकेश के पंचायत घर में आयोजित हृदय रोग परीक्षण शिविर में 78 लोगों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को हृदय रोग के कारण व बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान अनीता असवाल व मनीसिता जर्मनी की निदेशक रिया हिमोल्साबा ने संयुक्तरूप से किया। सेंट जोजफ मानव कल्याण संस्था द्वारा आयोजित शिविर की अतिथियों ने सराहना की और इस तरह के आयोजनों को गरीब तबके के लोगों के लिए फायदेमंद बताया। शिविर के दौरान ईसीजी व ब्लड शुगर की जांचें भी की गईं। कॉर्डियोलोजिस्ट डा. अजीत, डा. सीएल कोहली, डा. इशिका ने जांचें कीं और लोगों को परामर्श दिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बी. चार्ल्स, सुनील कुकरेती, जय प्रकाश, राहुल, सरला, संजीव गिरि, अनिल कुमार, जसवंत सिंह, प्रदीप गुप्ता, अनिल मिश्रा आदि मौजूद थे।