ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
डोईवाला। हर्रावाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। डोईवाला पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नंदू राम (32) पुत्र निवासी मंगलापुर थापा संग्रामपुर जिला मोतिहारी बिहार हाल निवास नकरौंदा के रूप में हुई है। नंदू राम को दौरे आते थे और अक्सर अवसाद में रहता था।