गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से दो दिवसीय जनपद स्तरीय बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में जिले के 40 बालक और 44 बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
रविवार को खेले मुकाबलों में बालक एकल वर्ग में पार्थ मेहता ने इशांत नेगी को 11-08, 11-08 से तथा द्वितीय मैच में कृष झिक्वांण ने पार्थ को 11-5, 11-06 से हराया। सब-जूनियर एकल वर्ग में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 11-07 एवं 11-09 से, दूसरे मैच में दिव्यांशु पुरोहित ने आशुतोष को 11-7 एवं 11-5 से हराया। जूनियर एकल वर्ग में आदित्य नेगी ने दिव्यांशु पुरोहित को 11-08 व 11-06 से हराया। बालिका एकल वर्ग में अनुष्का ने रीया सती को 11-5 व 11-04 से, स्नेहा नेगी ने दीक्षा को 11-08 व 13-11 से पराजित किया। सब-जूनियर वर्ग में पूनम चौधरी ने किरन शाह को 11-05 व 11-04 से, दूसरे मैच में अनुष्का बडवाल ने अमीषा को 11-09 व 11-08 से हराया। जूनियर वर्ग में रुचि राणा ने वंदना बिष्ट को 11-06 एवं 12-10 से तथा दूसरे मैच में किरण शाह ने आरती को 12-10 व 11-07 से हराया। यूथ बालिका वर्ग में अमीषा ने रोशनी को 11-06 एवं 11-03 से तथा आंचल पुजारी ने अमीषा को 11-05 व 11-04 से पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने किया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, आयोजन समिति के सचिव आरएस कठैत, रिया डिमरी, प्रकाश सती, संतोष सती, लता झिक्वांण, हेम पुजारी, विक्रम सिंह चौधरी, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, विकेन्द्र चौहान, अनूप नेगी और प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।