फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह चलने के बाद देहरादून-घाट रोडबेज बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट (चमोली)। एक सप्ताह पूर्व शुरू हुई देहरादून-घाट रोडवेज बस सेवा दो दिन से ठप पड़ी है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने घाट में स्थानीय टैक्सी संचालकों द्वारा बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। निगम की सहायक महाप्रबंधक पूजा जोशी ने पुलिस चौकी घाट को लिखित शिकायत भेजकर बस सेवा बंद किए जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से बीते एक सप्ताह पूर्व देहरादून-घाट बस सेवा शुरू की गई थी। बीते 11 अक्तूबर को किसी विवाद को लेकर स्थानीय टैक्सी संचालकों और बस के चालक व परिचालक के बीच मारपीट हो गई। इस विवाद के चलते निगम ने सेवा का संचालन ही बंद कर दिया। निगम की सहायक महाप्रबंधक पूजा जोशी ने पुलिस चौकी घाट को भेजे लिखित शिकायती पत्र में मारपीट करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई होने के बाद ही दोबारा सेवा शुरू करने की बात कही है। राज्य आंदोलनकारी व भाजपा नेता गौर सिंह नेगी ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। इधर, पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार गोला का कहना है कि निगम के शिकायती पत्र पर बस चालक व परिचालक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें