श्रीनगर। गरुड़ डिवीजन (छठवीं माउंटेन डिवीजन) की ओर से स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित दो दिवसीय पूर्व सैनिक रैली का समापन हो गया है। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को सेना की टीम ने भांगड़ा नृत्य, खुंखरी डांस और खटका नृत्य प्रस्तुत किए। सैन्य परिवारों के अलावा स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाया। रैली में सेना ने रक्षा सेवाओं में कार्यरत सैनिकों के परिवारों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ मेडिकल कैंप लगाया था। बीमार लोगों को दवाईयां भी दी गई। रैली में गढ़वाल रेजीमेंट व कुमाऊं रेजीमेंट समेत सेना की अन्य रेजीमेंट सेंटर के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, पेंशन कार्यालयों और बैंक के स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर सैनिक परिवारों की महिलाओं की ओर से बनाए गए शॉल, स्टोल व आचार की खूब बिक्री हुई। पूर्व सैनिक रैली में 14 वीं गढ़वाल राइफल को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। शनिवार शाम चार बजे रैली का समापन हो गया। ब्यूरो