फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फाइनल में भिड़ेंगी पौड़ी और देहरादून की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पौड़ी और देहरादून ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बदरी प्रसाद भट्ट और मनरेगा लोकपाल शेखर रावत ने किया। शनिवार को पौड़ी और देहरादून के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल जिला फुटबाल एसोसिएशन पौड़ी और श्री हरि सिंह फुटबाल क्लब गौचर के बीच खेला गया। शुरुआत के 45 मिनट में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ, जिसमें पौड़ी की टीम ने 4-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच स्पोर्ट्स हास्टल देहरादून और जिला फुटबाल टीम चमोली के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने चमोली की टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, नवीन कुंवर, तनवीर अहमद, राकेश रावत, अखिलेश मंडल, प्रियंक किमोठी, विकेंद्र चैहान, अजीत सिंह, रमेश पंखोली, महेंद्र सिंह रावत और मुकेश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें