फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.बाजार ने सकी दीपावली के लिए कमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दीपावली के पांच दिनी पर्वों की शुरुआत होने में यद्यपि अभी तीन दिन बाकी हैं, फिर भी पंचपुरी के बाजार सजने लगे हैं। रोशनी से जगमगाती दुकानों का सामान सड़कों तक सज गया है। बाजारों में अभी से खरीदार उमड़ने लगे हैं। ऐसे में बाजारों से गुजरना मुश्किल हो चला है।
विज्ञापन

इस वर्ष भी सर्वाधिक भीड़ मध्य हरिद्वार और ज्वालापुर के बाजारों में ही रहने वाली है। यद्यपि सभी बाजारों को सजाने का काम शुरू हो चुका है। बाजार में सड़कों पर अड्डे जमाकर लक्ष्मी, गणेेश की मूर्तियां खूब बिक रही हैं। विशेष रूप से मिट्टी से बनी मूर्तियां बाजार में सजाई गई हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस और प्लास्टिक की मूर्तियां भी बिक रही हैं। सभी बाजारों में दीवारों पर लगाए जाने वाले पोस्टर और झालरें सजा दिए गए हैं। ज्वालापुर रेलवे रोड़, गुरुद्वारा रोड, कटहरा बाजार और सराफा बाजार की रौनक देखते ही बनती है। सराफा बाजार में सोने- चांदी का सामान अभी से बिकने लगा है। इन दिनों सुनार बाजार लोगों से भरा हुआ है। अनेक प्रकार के आभूषण तैयार कराए जा रहे हैं। मध्य हरिद्वार की ब्रांडेड आभूषण कंपनियों ने भी दीपावली के लिए जमकर तैयारी की है। इस बार हरिद्वार और कनखल के व्यापार मंडलों में दीपावली की तैयारियां जमकर की हैं। दो दिन बाद इन क्षेत्रों में कईं बाजारों को सजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें