फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए 64 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की पहल पर ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग विभाग परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागों की योजनाओं से अवगत कराया गया। यहां आयोजित ऋण मेले में स्वरोजगार स्थापित करने वाले 64 लाभार्थियों को 2.68 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया, जिसमें छह अनुसूचित जाति और चार अनुसूचित जनजाति के लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वरोजगार बैंकिंग कार्यक्रम (आरसेटी) के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की ओर से चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई। जिला उद्योग केंद्र ने स्वरोजगार इच्छुक लाभार्थियों का चयन किया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने अधिकाधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एमएस सजवाण, लीड बैंक अधिकारी गबर सिंह, आरसेटी के निदेशक बीएस रावत, आजीविका के परियोजना अधिकारी प्रीतम भट्ट, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव भट्ट, श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव किरन पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें