फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी व शोध शैक्षणिक स्तर में गढ़वाल विवि काफी पीछे: प्रो. कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ उद्घाटन समारोह में कुलपति ने विवि के पीजी व शोध शैक्षणिक स्तर पर गहरी चिंता जताई। कुलपति ने कहा कि केंद्रीय विवि का केंद्र बिंदु पीजी व शोध कार्य का शैक्षणिक स्तर होता है, लेकिन हमारा विवि इसमें काफी पीछे है। कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में गढ़वाल विवि की रैंक 200 से नीचे है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निम के प्रधानाचार्य कर्नल कोठियाल ने कहा कि अगर जिंदगी में किसी बड़ी योजना पर कार्य करना है, तो उसमें युवाओं को शामिल करो। अवश्य ही सफलता मिलेगी। वहीं गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि विवि में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने, छात्र व प्रशासनिक व्यवस्थाएं बेहतर करने के प्रयास होंगे। वहीं छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार व सचिव देवकांत देवराड़ी ने छात्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी, डिप्टी डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल, मुख्य नियता प्रो. एचबीएस चौहान, छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय सिंह, सह सचिव तृप्ति आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डा. एसपी सती ने किया।
.........
गढ़वाल विवि में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह
श्रीनगर। छात्र संघ पदाधिकारियों ने समारोह के दौरान कुलपति से दीक्षांत समारोह आयोजित कराए जाने की मांग की है। जिस पर कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि दीक्षांत समारोह संबंधित प्रस्ताव कार्य परिषद की बैठक में पास किया गया है। इस वर्ष दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय विवि बनने के बाद से अभी तक गढ़वाल विवि में दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें