फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से चौरास में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मढ़ी चौरास क्षेत्र के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। क्षेत्र में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बर्त्वाल ने कहा कि नदी का जल स्तर कम होने से पंपों तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। बताया कि मढी चौरास के लगभग 500 परिवारों को पेयजल के लिए हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में एक पंप हाउस में कुछ तकनीकी समस्या है, जिससे क्षेत्र के कुछ परिवारों की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। भट्ट ने बताया कि इन परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर से पेयजल आपूर्ति की गई है। जल्द ही पंप को ठीक कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें