फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण के स्काउट-गाइड के छात्रों के तृतीय सौपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी कर्णप्रयाग में कर्णप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण ब्लॉकों के विद्यालयों का तीन दिवसीय स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तीन ब्लॉकों से आए 300 प्रशिक्षणार्थी छात्रों और प्रशिक्षक अध्यापकों ने स्काउट ध्वज का रोहण कर झंडा ऊंचा रहे हमारा..., दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना.. के साथ ध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वीपीएस बिष्ट ने छात्रों को स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से भविष्य में होने वाले लाभों की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

स्काउट-गाइड के जिला कमिश्नर डा. कुशल सिंह भंडारी ने बताया कि तीन दिवसीय स्काउट गाइड परीक्षा के तृतीय सोपान में उत्तम परीक्षाफल प्राप्त वाले छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। इन छात्रों को नौ माह बाद राज्यपाल की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्काउट-गाइड के छात्रों को जिला प्रशिक्षण सह आयुक्त महेश चंद्र डिमरी, जिला सहायक आयुक्त चंडी प्रसाद रतूड़ी, ब्लॉक समन्वयक गैरसैंण सुबोध डिमरी, पोखरी के समन्वयक एनएन गौतम आदि ने छात्र-छात्राओं को प्रार्थना, ध्वज गान, स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, गांठ और बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान आदि का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर जीआईसी के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र डिमरी, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत, गोविंद सिंह तोपाल और अरुणा किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें