फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने सात सूत्रीय मांगों पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने टीसीपी तिराहे प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि ग्राम प्रधान 40 दिनों से राज्य वित्त में कटौती वापस लेने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

संगठन ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि संगठन ब्लॉक की सभी स्वीकृत व निर्माणाधीन मार्गों के निर्माण शीघ्र करने, राज्यवित्त में की गई कटौती वापस लेने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 10 हजार करने, बार्डर एरिया डेवलपमेंट की धनराशि आठ करोड़ करने की मांग कर रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजमती देवी, आशा देवी, हेमा देवी, शोभा राणा, रीना देवी, मुन्नी देवी और भादी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें